हैलो माँ ...
मैं तुम्हारा बेटा बोल रहा हूँ....,
कैसी हो माँ....?
मैं.... मैं…ठीक हूँ बेटे.....,
ये बताओ तुम और बहू
दोनों कैसे हो?
हम दोनों ठीक है ..
माँ...आपकी बहुत याद आती
है…, ..अच्छा सुनो माँ, मैं
अगले महीने इंडिया आ
रहा हूँ.....तुम्हेंलेने।
क्या...? हाँ माँ....,अब हम सब
साथ ही रहेंगे....,
तुम्हारी बहु कह रही थी
माज़ी को अमेरिका ले
आओ वहाँ अकेली बहुत
परेशान हो रही होंगी।
हैलो ....सुन रही हो माँ...?
“हाँ...हाँ बेटे...“,
बूढ़ी आंखो से खुशी की
अश्रुधारा बह निकली, बेटे
और बहू का प्यार नस नस
में दौड़ने लगा। पूरे दो साल
बाद बेटा घर आ रहा था।
बेटा अकेला आया था,उसने
कहा की माँ हमे जल्दी ही
वापिस जाना है इसलिए जो
भी रुपया पैसा किसी से लेना
है वो लेकर रख लों और तब
तक मे किसी प्रोपेर्टी डीलर
से मकान की बात करता हूँ।
“मकान...?”, माँ ने पूछा। हाँ माँ,
अब ये मकान बेचना पड़ेगा
वरना कौन इसकी देखभाल
करेगा। हम सब तो अब
अमेरिका मे ही रहेंगे।
आनन फानन और औने-पौने
दाम मे बेटे ने मकान बेच
दिया।
एयरपोर्ट पहुँचकर बेटे ने
कहा,”माँ तुम यहाँ बैठो मैं
अंदर जाकर सामान की
जांच और बोर्डिंग और विजा का
काम निपटा लेता हूँ।
माँ -““ठीक है बेटे।“
काफी समय बीत गया ।
बेटा वापिस नहीं आया ।
कर्मचारी -“माजी...,किस से
मिलना है ?”
वृद्धा - मेरा बेटा अन्दर टिकट
लेने गया है ।
कर्मचारी -“लेकिन अंदर तो कोई
पैसेंजर नहीं है, अमेरिका जाने
वाली फ्लाइट तो दोपहर मे ही चली गई।
कर्मचारी अंदर गया और कुछ
देर बाद बाहर आकर बोला,
“माजी....आपका बेटा तो
अमेरिका जाने वाली फ्लाइट से
कब का जा चुका ।
वृद्धा कि आखो से आँसुओं
का सैलाब फुट पड़ा।
बूढ़ी माँ का रोम रोम कांप उठा।
किसी तरह वापिस घर पहुंची जो
अब बिक चुका था।
रात में घर के बाहर चबूतरे पर
ही सो गई। सुबह हुई तो दयालु
मकान मालिक ने एक कमरा
रहने को दे दिया।
पति की पेंशन से घर का
किराया और खाने का काम
चलने लगा।
समय गुजरने लगा। एक दिन
मकान मालिक ने वृद्धा से पूछा।
“माजी... क्यों नही आप अपने
किसी रिश्तेदार के यहाँ चली जाए,
अब आपकी उम्र भी बहुत हो
गई, अकेली कब तक रह
पाएँगी।“
“हाँ, चली तो जाऊँ,लेकिन कल
को मेरा बेटा आया तो..?,
यहाँ फिर कौन उसका ख्याल
रखेगा?“......
इतना कहकर उसकी आखँ
से आसू आने लग गए ..
No comments:
Post a Comment