तन चंचला मन निर्मला व्यवहार कुशला भाषा कोमला सदैव समर्पिता |
नदिया सा चलना,सागर से मिलना
खुद को भुलाकर भी,अपना अस्तित् सभलना , रौशन अस्मिता |
सृष्टि की जननी ,प्रेम रूप धारिणी
शक्ति सहारिणी,सबल कार्यकारिणी
अन्नपूर्णा अर्पिता. |
मूरत ममता,प्रचंड क्षमता
प्रमाणित विधायक,सौजन्य विनायक
अखंड सहनशीलता |
आज का युग तेरा है परिणीता
नारी तुझ पर संसार गर्विता |
हमारी सारी स्त्रीशक्ति को
नारी दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये।।
No comments:
Post a Comment